देश विदेश

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालो को दिया जा रहा, मुफ्त गांजा

दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं ताकि महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दी जा सके. सरकारें अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रही हैं लेकिन इस बीच वॉशिंगटन स्टेट में टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखा ऑफर दिया जा रहा है.

सिर्फ व्यस्कों के लिए ऑफर
एक खबर के मुताबिक वॉशिंगटन में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले व्यस्कों को गांजे का फ्री ज्वाइंट ऑफर किया जा रहा है. स्थानीय लिकर और कैनबिस बोर्ड ने सोमवार को इस ऑफर का ऐलान किया जो कि 12 जुलाई तक के लिए लागू रहेगा.

बोर्ड ने बताया कि हमारी ओर से मारिजुआना क्लिनिक को निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीन डोज लेने के बाद 21 साल से ऊपर के व्यस्कों को प्रीरोल्ड ज्वॉइंट दिया जाए. यह ऑफिर सिर्फ मारिजुआना ज्वॉइंट के लिए है, किसी अन्य तरह के नशे से जुड़े प्रोडक्ट इसके तहत नहीं दिए जाएंगे.

आधी आबादी का वैक्सीनेशन पूरा
आंकड़ों के मुताबिक यहां 58 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है. साथ ही 49 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज दी गई हैं. वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के साथ यहां फ्री बीयर, वाइन और कॉकटेर भी ऑफर की जा चुकी है.

Related Articles

Back to top button