देश विदेश
भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, खड़े कंटेनर से टकराई एम्बुलेंस
उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से तेज रफ्तार एंबुलेंस के टकराने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाला नगर टोल प्लाजा अमवा गांव के निकट पर यह हादसा हुआ जब अमवा अंडरपास से पहले खड़े कंटेनर में शव लेकर जा रही एम्बुलेंस भिड़ गई.
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शव लेकर एंबुलेंस राजस्थान के चित्तौड़ गढ़ जा रही थी. इस हादसे में एंबुलेंस के चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.




