उत्तर प्रदेशदेश विदेश

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत 5 घायल, PMO ने किया दुख व्यक्त

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोडर और बस की भीषण टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस भीषण टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई. पुलिस और स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं.

हादसा कानपुर के थाना सचेंडी के पास एक बिस्किट फैक्ट्री के सामने हुआ. आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि चार लोगों का इलाज हॉलेट अस्पताल में किया जा रहा है. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. इस भीषण सड़क हादसे में हुई मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ”कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की. बयान के मुताबिक, भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा. वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

मिली

जानकारी के मुताबिक, बस शताब्दी ट्रेवल्स की थी, जो काफी स्पीड में थी. इस हादसे में अब तक 17 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. मौके पर आला अफसर पहुंच चुके हैं और राहत बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे. ये लोडर में सवार थे. हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना से मन द्रवित है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button