inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मंत्रीमंडल की बैठक, जल्द आएगी किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त, जानें तारीख…

रायपुर: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार एक बार फिर किसानों को बड़ी सौगात देगी। दरअसल भूपेश सरकार जल्द ही किसानों को न्याय योजना की दूसरी किस्त का भुगतान करने वाली है। इस संबंध में आज हुई मंत्रियों के साथ हुई बैठक में फैसला लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल ने आज मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती पर किसानों को न्याय योजना की दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। साथ ही इसी दिन कई जिलों में राजीव भवन का उद्घाटन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button