झारखण्डदेश विदेश
Trending

कन्टेंटमेंट ज़ोन में भयंकर विस्फोट, आग से 5 लोग झुलसे, धमाका इतना जबरदस्त की घर की उडी छत

झारखंड के जमशेदपुर में एक भयंकर विस्फोट हुआ। इस धमाके में 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को मौके पर टीएमएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। यह घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन बारीगोड़ा की है। कहा जा रहा है कि रविवार को टाटा मोटरकर्मी संजीत सिंह के घर में अचानक भयंकर विस्फोट हो गई। यह धमाका इतनी भयानक थी कि घर का आधा हिस्सा ढह गया और लोगों को करीब 1 किमी दूर तक आवाज सुनाई दी।

धमाका होने के चलते घर में आग लग गई। इससे संजीत, उनकी पत्नी और बेटे समेत पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। साथ ही तीन स्थानीय लोगों को भी चोट आई है। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां संजीत और उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस की जांच में घर के पीछे एसी के टुकड़े मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि एसी में धमाका होने के चलते यह घटना हुई होगी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बम के कारण यह विस्फोट हुआ। वहीं संजीत के पिता केदार सिंह ने अपने नाती ब्रजेश सिंह पर बम से हमला करने का आरोप लगाया है। केदार सिहं का कहना है कि उनके नाती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बताया गया कि उसका कांके में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले बृजेश ने अपनी पत्नी अंजू कुमारी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद से अंजू संजीत के परिवार के साथ रह रही थी। घटना के बाद से ब्रजेश सिंह फरार है।

घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी आलोक रंजन और परसुडीह थानेदार अजय कुमार ने कहा कि लोगों के बयान पर घटना के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी तक, घायल परिवार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच है।

Related Articles

Back to top button