सभी पोस्ट डिलीट करने के बाद ईशा गुप्ता ने शेयर की बोल्ड फोटो, सोशल मीडिया में बवाल
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हमेशा ही किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच फिल्म ‘जन्नत 2’ फेस ईशा गुप्ता ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। ईशा ने अचानक ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। आखिर उन्होंने ऐसा किया क्यो उनके फैंस ये बात जाानने के लिए बेताब है। ईशा ने अपने इंस्टा की सभी पोस्ट और वीडियो को डिलीट करने के बाद अब एक बेहद ही हॉट फोटो शेयर की है।
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन फॉलोवर्स होने के बावजूद उन्होंने अपनी सारी पोस्ट डिलीट कर दी है। वहीं अब ईशा ने एक स्टनिंग फोटो शेयर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की डेनिम जैकेट को पहनी हुई, जिसकी चैन खुली हुई है। इस जैकेट के साथ ही ईशा ब्लैक कलर की शॉर्ट्स पहनी हुई है।
ईशा के फैंन उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं इसे अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस फोटो पर कमेंट करने के साथ ही फैंस पोस्ट डिलीट करने की वजह भी पूछ रहे हैं।
ईशा गुप्ता ने फैंस के सवालों का जवाब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया और पोस्ट डिलीट करने की वजह बताई। ईशा गुप्ता ने फोटो के साथ ही एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों घबराने की जरूरत नहीं है मैं बिल्कुल ठीक हूं। बीते तीन दिन से मेरा अकाउंट हैक हो रहा है। अपनी पोस्ट वापसी लाने की कोशिश कर रही हूं जोकि जल्द ही आ जाएगी। मेरी चिंता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। घर में रहें सुरक्षित रहें।’




