महिला एसआई ने झूठे रेप केस में फंसाने को लेकर डॉक्टर से मांगे 35 लाख, थाने के एक्स्टॉर्शन गैंग पर FIR

दिल्ली के महेंद्र नगर पुलिस थाने में ही एक्स्टॉर्शन रैकेट चलाया जा रहा था। हैरानी की बात ये है कि इसमें महिला सब-इंस्पेक्टर भी शामिल थी। इसका खुलासा तब हुआ जब एक डॉक्टर को रेप केस के नाम पर थाने बुलाया गया और उससे पैसों की डिमांड की गई। बाद में डॉक्टर के वकील ने थाने पहुंचकर रिकॉर्डिंग कर इस पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया।
Read Also – छत्तीसगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की गुंडागर्दी, टीचर से छेड़खानी का लगा आरोप
मामले में डॉक्टर ने केस दर्ज करा है और महिला एसआई को निलंबित कर दिया गया है। 26 जुलाई की रात को डॉक्टर को रेप केस की शिकायत के नाम पर पहले थाने बुलाया गया और उससे 50 लाख रुपये की डिमांड की गई, बाद में मामला 35 लाख रुपये में सेटल हुआ। उसी रात डॉक्टर से 2 लाख रुपये लिए गए और अगले दिन शाम 5 बजे तक बाकी के 33 लाख रुपये देने की शर्त पर उसे छोड़ दिया गया।
Read also – 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस, ड्राइवर ने बचाई 30 यात्रियों की जान
अगले दिन डॉक्टर के वकील थाने पहुंचे और महिला सब इंस्पेक्टर और एक्स्टॉर्शन गैंग के साथ थाने में उसके ही कमरे में मुलाकात की। वकील के सामने भी 35 लाख रुपये की डिमांड की बात दोहराई गई। इस पूरी बातचीत की वकील ने रिकॉर्डिंग कर ली। वकील ने लिखित में इसकी शिकायत एसएचओ को दी, लेकिन देर रात 2 बजे तक उसकी शिकायत नहीं ली गई। दो दिन बाद महिला एसआई ने डॉक्टर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया।
Read Also – इस बात पर गुस्से में आगबबूला पत्नी ने आधी रात को काटा पति का प्राइवेट पार्ट, मामला जान दंग रह गया हर कोई
इसके बाद 28 जुलाई को पुलिस अधिकारियों ने एक्स्टॉर्शन गैंग पर FIR दर्ज करवा दी और महिला एसआई रचना को निलंबित कर दिया। इस रैकेट में दो महिलाएं और एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसके बैंक खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। अब इस मामले की जांच डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।




