कोरोना कहर – मां बाप ने घुसने नही दिया जब 7 युवकों को, केरल से लौटकर आये थे
कोरोना के डर से गाँव में नही दिया घुसने
हरियाणा – इस जगह बृहस्पतिवार को जब केरल से आये 7 युवकों को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। युवकों ने कहा कि वह आज केरल से अपने घर पर पहुंचे थे फिर घर आने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें घर के अंदर ही नहीं घुसने दिया। इसके पीछे कोरोना वायरस के डर के चलते ग्रामीण व परिजन ऐसा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश सहम हुवा हैं। पीएम मोदी के आवाह्न पर शहर से लेकर गांव के रास्तों पर लाॅकडाउन हैं। ग्रामीण गांव ठीकरी में पहरा देकर बाहर से आये लोगों को आने नहीं दे रहे।
बृहस्पतिवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचे युवकोें ने आपबीती बताई तो लोग चौंक गए। केरला से आये 7 युवकों को ग्रामीण व परिजनों ने गांव में नहीं आने दिया। युवक अस्पताल में पहुंचे व चिकित्सक को आपबीती बताई।
महिला डॉक्टर ने बताया कि 7 युवकों का स्वास्थ्य ठीक हैं। युवकों को इस बारे में लिखकर उन्हें दे दिया हैं ताकि युवक अपने घर जा सके साथ ही युवकों को परिजनों से अलग रहने की सलाह दी हैं।




