देश विदेश

विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में हुवा भयंकर विस्फोट, 8 की मौत, ट्रक के उड़े चिथड़े

शिवमोगा (Shivamogga) जिले में गुरुवार देर रात ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक (डायनामाइट) में धमाका हो गया। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि ये विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए।

https://twitter.com/DarshanpGowda5/status/1352302323440078853?s=20

पूरी घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे की है। पत्थर तोड़ने की एक जगह पर रात को इतना भयंकर विस्फोट हुआ, जिसके झटके न सिर्फ शिमोगा जिले में, बल्कि आसपास चिक्कमंगलुरु और दावणगिरी जिलों में भी महसूस किए गए। एक ने कहा विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरारें आ गईं। ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो।

https://twitter.com/CitizenKamran/status/1352337301934759936?s=20

पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा कर्णाटक में शिवमोगा (Shivamogga) के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत हंसुर में एक धमाका हुआ। पुलिस ने कहा कि जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में विस्फोट हुआ। ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई और क्षेत्र में इसका कंपन महसूस किया गया। बाद में मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई। कहा जा रहा है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Read Also – 30 लाख छाप डाले मामा भांजे ने मिलकर, 4 लाख खपा भी दिया बाजार में, नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अंदेशा है कि खनन के उद्देश्य से पीड़ित विस्फोटक को ले जा रहे थे। धमाके के बाद वाहन के चिथड़े उड़ गए थे और शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल, शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button