देश विदेश

पंजाब: मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत के बाहर धमाका – cgtop36.com


पंजाब: मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत के बाहर धमाका हुआ। पुलिस ने कार्यालय के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की गई है.

इसे राजनीतिक दलों ने ‘चिंताजनक’ और ‘चौंकाने वाला’ करार दिया.वहीं पुलिस ने इस हमले को आरपीजी जैसा बताया है. बीते दिन यानी रविवार को पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले के एक गांव से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 1.5 किलो आरडीएक्स बरामद किया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब पुलिस ने आतंकी घटना से इनकार किया है. ऑफिस में रखे विस्फोटक में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट कोई आतंकी घटना नहीं है. यह धमाका मोहाली विजिलेंस बिल्डिंग में हुआ है.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने डीजीपी से इस हादसे का जायजा लिया है. मुख्यमंत्री लगातार अफसरों के संपर्क में हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि, 24 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित बुड़ैल जेल के पास विस्फोटक सामग्री बरामद होने के कुछ दिन बाद धमाके की यह घटना हुई है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button