देश विदेश

गुरु शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार, फ्रोफेसर छात्राओ को भेजता था अश्लील मैसेज और करता था छेड़खानी..

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केके अखोरी को छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रफेसर छात्राओं को रात में 12 से 3 बजे के बीच अश्लील मैसेज भेजते थे. मामला जब प्रकाश में आया तो छात्रों ने जमकर हंगामा किया. प्रोफेसर अखोरी की पिटाई भी छात्रों ने कर दी. अब दर्शनशास्‍त्र के आरोपी प्रोफेसर को निलंबित करने की तैयारी चल रही है.

छात्रा ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद उन्‍होंने माफी मांग ली थी. इसके बाद छात्र संघ ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. उनपर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने और छेड़खानी करने का आरोप है. पीड़ि‍ता का कहना है कि इस बात की शिकायत कई बार की गई, मगर दर्शनशास्त्र के प्रोफ़ेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे. लिहाजा, छात्रा ने तंग आकर छात्र संघ में इसकी शिकायत कर दी. उसके बाद छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय कैंपस में विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. बाद में आरोपी प्रोफेसर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

गौरतलब है कि दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर केके. अखोरी आए दिन छात्राओं के साथ ऐसी अश्लील हरकत करते आ रहे हैं. हालांकि, प्रोफेसर की उम्र काफी अधिक है. इसके बावजूद वह उनपर आरोप लगा है कि वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हैं और उन्हें अश्लील मैसेज भेजते हैं. फिलहाल पुलिस ने अखोरी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. केके अखौरी जमशेदपुर के मानगो में अपने परिवार के साथ रहते हैं. आरोप लगाने वाली छात्राएं कोल्हान विवि में प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं. इन छात्राओं ने सोमवार को कोल्हान विवि छात्र संघ के नेताओं को जानकारी दी कि डा. केके अखौरी पिछले 16-17 दिन से अपने वाट्सएप से उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज व वीडियो लिंक भेज रहे हैं.

Related Articles

Back to top button