कॉन्डम के इस्तेमाल के बावजूद महिला हुई गर्भवती, पति ने की कंप्लेन

बीजिंग: चीन (China) में कंडोम (Condom) के इस्तेमाल के बावजूद एक पुरुष की पत्नी प्रेग्नेंट हो गई. जब उसने कंडोम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ रेग्युलेटरी अथॉरिटी में शिकायत की तो उसके सामने अजीब शर्त रख दी गई. अफसरों ने उससे कहा है कि वे जांच तब करेंगे, जब पीड़ित पुरुष यह साबित कर देगा कि वह कंडोम का सही इस्तेमाल करना जानता है.
मिलन के समय किया कंडोम का इस्तेमाल
मॉडर्न इवनिंग टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Zhejiang प्रांत के Jiaxing में रहने वाले Wang और उनकी पत्नी के दो बच्चे हैं. उनकी जिंदगी हंसी-खुशी के साथ चल रही थी और वे तीसरा बच्चा नहीं चाहते थे. इसलिए ‘मिलन’ के समय उन्होंने कंडोम का इस्तेमाल करने का फैसला किया.
कंडोम में छेद होने से पत्नी हुई प्रेग्नेंट
Wang के मुताबिक मिलन के बाद जब उन्होंने कंडोम (Condom) उतारा तो उसमें एक छेद दिखाई दिया. इससे उन्हें पत्नी को प्रेग्नेंसी होने की आशंका हुई. उन्होंने तुरंत पत्नी को इस बारे में बताया और अगले दिन गर्भ निरोधक गोली खरीदकर पत्नी को दी. लेकिन वह गोली भी काम नहीं कर पाई. इसके बाद से पत्नी को रोजाना मॉर्निंग सिकनेस रहने लगा. जिससे चलते उसकी पत्नी को नौकरी छोड़नी पड़ गई.





