फर्श पर ही दिया बच्चे को जन्म, हॉस्पिटल ने नही दिया गर्भवती को बिस्तर
गर्भवती स्त्री के प्रसव के लिए फर्रुखाबाद जिले के लोहिया अस्पताल में आई 34 साल की महिला ने अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया है परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि प्रसव के बाद भी जच्चा बच्चा को बेड उपलब्ध नहीं कराया।
परिवार ने आरोप लगाया है कि जहानगंज थाने के ग्राम रूनी की निवासी अंजू को रविवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर लोहिया अस्पताल लाया गया था अंजू परिवार वालों संग अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंची थी उनका कहना था कि वहां तैनात स्टाफ ने बेड खाली ना होने की बात कहकर बाहर गैलरी में ही उसे टहलने को कहा जब दर्द असहनीय हो गया और वह फर्श पर लेट गई तब वहीं उसने बच्चे को जन्म दे दिया।
घटना का वीडियो वायरल हो जाने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के लिए मामले को सीएमओ और एसीएमओ की एक समिति बनाई गई है और दोनों अधिकारी 3 दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। लोहिया हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ कैलाश ने बताया कि महिला निजी वाहन से आई थी और उसने भर्ती किए जाने से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया था।




