inh24छत्तीसगढ़

शराब दुकान नहीं खुलेगी ! विरोध के चलते लिया गया फैसला..

छत्तीसगढ़। कोरिया जिले के बचरापोड़ी शराब दुकान नहीं खुलेगी। लोगों के लागातार हो रहे विरोध के बाद ​शराब दुकान नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग से दुकान खोलने को लेकर अनुबंध हो चुका था। इस बीच लोगों के विरोध के बाद दुकान नहीं खोलने का निर्णय लिया गया है। रहवासियों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से छोटे बच्चे भी नशे के आदी हो जाएगे। इसके अलावा इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाएगा।

Related Articles

Back to top button