छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है, यह सत्र 22 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगा, ऐसा बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान फरवरी में ही बजट पेश किया जा सकता है।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबू और स्वाद पूरी दुनिया में और अधिक फैलेगा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
इस सत्र में कुल 24 बैठकें होंगी, जिसमें माननीय राज्यपाल का अभिभाषण, वित्तीय कार्य तथा अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे, छत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े ने सूचना जारी कर दी है, साथ ही प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है |
READ ALSO –RAIPUR – ऑनलाइन ठगी का मामला डिलीवर पैसे लेकर नहीं किया मोबाइल डिलीवर
इस बार के बजट में कई नयी घोषणाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर सकते हैं, आज भी मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व वाणिज्य कर मंत्री से मुलाकात कर विभागवार चर्चा की है, जिससे ये अंदेशा लगाये जा रहे हैं की आने वाले सत्र में छत्तीसगढ़ को बहुत सी सौगातें वर्तमान सरकार देने जा रही है |



