खेल जगतदिल्लीदेश विदेश

क्रिकेट ख़बर – WTC हार के बाद आगामी 3 वर्ल्डकप को लेकर रैना ने कह दी कप्तान कोहली के लिये बड़ी बात..

दिल्‍ली। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारने के बाद से विराट कोहली की कप्‍तानी पर बहस छिड़ी हुई है. कुछ का कहना है कि 33 जीत के साथ भारत के सबसे सफल टेस्‍ट कप्‍तान कोहली को कप्‍तानी छोड़ देनी चाहिए और भारतीय क्रिकेट को विभाजित कप्‍तानी के कॉन्सेप्ट को अपनाने की अनुमति देनी चाहिए, जबकि ज्‍यादातर जानकार तीनों फॉर्मेट में उन्‍हें ही कप्‍तान के रूप में देखना चाहते हैं.

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. रैना का मानना है कि कोहली को थोड़ा और समय देने की जरूरत है. कोहली की कप्‍तानी में भारत तीन बार आईसीसी खिताब के करीब पहुंचा था. 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वर्ल्‍ड कप और 2021 वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत खिताब से चूक गया. अब आगे तीन वर्ल्‍ड कप होने हैं

कोहली और टीम इंडिया के पास आएगी कम से कम एक आईसीसी ट्रॉफी

रैना को भरोसा है कि कोहली और टीम इंडिया के पास कम से कम एक आईसीसी ट्रॉफी आएगी. न्‍यूज 24 स्‍पोर्ट्स से बात करते हुए रैना ने कहा कि मुझे लगता है कि वह नंबर एक कप्‍तान हैं. उनके रिकॉर्ड साबित करते हैं कि उन्‍होंने काफी कुछ हासिल किया है.


मुझे लगता है कि वह दुनिया के नंबर एक बल्‍लेबाज हैं. आप आईसीसी ट्रॉफी के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन उन्‍होंने अभी तक एक आईपीएल भी नहीं जीता. मुझे लगता है कि उन्‍हें थोड़ा समय देने की जरूरत है. अभी 2- 3 वर्ल्‍ड कप होने हैं. दो टी20 वर्ल्‍ड कप और एक वनडे वर्ल्‍ड कप. फाइनल तक पहुंचना आसान नहीं है. कभी कभी आप कुछ चीजों से चूक जाते हैं.


खराब बल्‍लेबाजी के कारण हारा भारत

रैना का मानना है कि भारत वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल खराब कंडीशन के कारण नहीं, बल्कि बल्‍लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण हारा. दरअसल बारिश के कारण दो दिन धुल गए थे, इसके बावजूद न्‍यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

Related Articles

Back to top button