छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बुधवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन

रायपुर। प्रदेश में 23 जून को 1 लाख 52 हजार 525 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 3847 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अब तक 79 लाख 67 हजार से अधिक डोज दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 जून को 18 से 44आयु वर्ग के 1 लाख 21 हजार 74 लोगों को प्रथम डोज, 4960 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10235 लोगों को पहली डोज और 15164 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

Related Articles

Back to top button