देश विदेश

कोरोना ने मचाया कोहराम, देश में 2 लाख 16 हजार से ज्यादा नये मामले, 1182 लोगों की मौत, जानें ताजा हालात

कोरोना वायरस के नये मामलों में देश में कोहराम मचा रखा है । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर डॉक्‍टरों ने अनुमान लगाया था खतरा उससे भी ज्यादा दिख रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 16 हजार से ज्यादा नये मामले दर्ज किए गए हैं। एक बेवसाइट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 2,16,642 नये केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन रिकॉर्ड तोड़ 1,182 लोगों की मौत हुई है।

Read Also – Chhattisgarh News – निजी अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध मरीज ने खिड़की से कूदकर की खुदकुशी

अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,42,87,740 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,74,335 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 1,17,825 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ 1,25,43,978 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। लेकिन देश में 15,63,588 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Read Also – Corona Breaking – छत्तीसगढ़ में आज फिर 15256 ताबड़तोड़ कोरोना के मामले, कुल 105 मौतें, जाने अपने शहर का हाल

सबसे ज्यादा हालत ख़राब महाराष्ट्र में है। यहां एक दिन में कोरोना वायरस के 61,695 मामले सामने आए हैं और 349 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 36,39,855 हो गई है। वहीं राज्य में इस खतरनाक वारयस से मरने वालों की संख्या 59,153 हो गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,20,060 है, इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दें की कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए राज्य में 15 दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – लॉकडाउन में शादी समारोह में शामिल हो रहे थे 60-70 लोग, शिकायत पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही, घर से सामान बेचने पर भी दुकानदार पर हुई कार्यवाही

वही छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल जारी बुलेटिन के मुताबिक 15,256 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 9,643 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुई है तो वहीं रायपुर में 3438 मरीज पाए गए।

Read Also – Sex racket busted – दो होटलों में धड़ल्ले से जारी था सेक्स रैकेट, छापेमारी में दर्जनों युवक युवतियां हिरासत में

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कल जारी आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1778, राजनांदगांव 1319, बालोद 199, बेमेतरा 293, कबीरधाम 425, रायपुर 3438, धमतरी 411, बलौदाबाजार 616, महासमुंद 339, गरियाबंद 795, बिलासपुर 1139, रायगढ़ 510, कोरबा 892, जांजगीर-चांपा 690, मुंगेली 288, जीपीएम 206, सरगुजा 231, कोरिया 227, सूरजपुर 375 बलरामपुर 150, जशपुर 284, बस्तर 133, कोंडागांव 52, दंतेवाड़ा 43, सुकमा 17, कांकेर 170, नारायणपुर 16, बीजापुर 18 अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button