
राजनांदगांव जिले के डोगरगढ निवासी महेन्द्र स्वामी बिजली कनेक्शन के लिए बिजली कम्पनी के दफतर का चक्कर काट रहा है और अंधेरे मे रहकर जीवनयापन करने मे मजबूर है ।
राजनांदगांव जिले के डोगरगढ निवासी महेन्द्र स्वामी बिजली कनेक्शन के लिए कई महिनो से बिजली कम्पनी के चक्कर लगा रहा है घर मे बिजली न होने से महेन्द्र स्वामी का परिवार अंधेरे मे जीवन यापन करने मजबूर है । डोगरगढ निवासी महेन्द्र स्वामी का परिवार नाले के उपर नजूल की भूमि पर निवास रत है उन्होने इस मकान के एवज मे नगर पालिका को टैक्स भी पटाया है।
वहीं महेन्द्र स्वामी का कहना है कि उन्होने बिजली के लिए बिजली कम्पनी मे आवेदन किया है और आवेदन से सम्बंधित राजस्व टैक्स की रसीद अनापत्ति प्रमाण पत्र विधुत कनेक्शन अनुबंध बांड पेपर जमा किया है ।इसके बावजूद उन्हे विधुत कनेक्शन नही मिला है । और लगातार कम्पनी के चक्कर लगा रहे है ।
बता दें कि विद्युत कम्पनी उनसे रह रहे मकान का मालिकाना हक न होने का हवाला देते हुए विद्युत कनेक्शन के लिए घुमाया रहा है जबकि उक्त जमीन आवास राजस्व की नजूल भूमि के अन्तर्गत होना पाया गया है ।




