Businessinh24छत्तीसगढ़

CGNews – जीजा के घर छुट्टी मनाने आई थी साली, अचानक फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

बालोद के ग्राम सिवनी में एक युवती ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका अपने बड़ी दीदी के घर गर्मी छुट्टी मनाने आई हुई थी।

मृतिका नाम साक्षी बरसेना (23 वर्ष) बताया जा रहा है, जो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की रहने वाली है। साक्षी की लाश एक कमरे के पंखे में साड़ी से लटकती हुई मिली। इस दौरान उसके मुंह पर टेप लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर पंचनामा कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना सोमवार की शाम तकरीबन आठ बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी बरसेना पिता का नाम अनिरुद्ध बरसेना है, और वह विदिशा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ सिवनी में अपने जीजा के घर आई थी।

युवती के जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में देवकान सोनी के घर किराए के मकान में रहते हैं। घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे सामान लेने बाजार गए हुए थे।इसी दौरान साक्षी ने आत्महत्या कर ली। जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा की साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस दूसरे दिन मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंची।

बालोद पुलिस ने युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button