छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अफीम का कारोबार करने वाले पकड़े गये हैं। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सायबर सेल की टीम की मदद से तस्करों को धर दबोचा है। न्यू राजेन्द्र नगर और तेलीबांधा थाना की टीम ने आरोपियों के पास से पुलिस को लगभग 12 किलो अफीम, 44 किलो डोडा चूरा मिला है। नशे के इस सामान की कीमत बाजार में 16 लाख रुपए है। आरोपियों का स्कूटर और मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में है।
आपको बता दें कि तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन्हें पकड़ने का प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक सायबर सेल, थाना न्यू राजेन्द्र नगर की टीम के पुलिसकर्मी ग्राहक बन गए। इन्होंने महिलाओं से संपर्क कर अफीम मांगी। मंगलवार को महिलाओं ने दोपहर के वक्त शहर के मेडिशाईन अस्पताल के पास आकर अफीम को भेजने की बात कही। अब पुलिस ने महिलाओं को पकड़ने का जाल बिछाया।




