छत्तीसगढ़
ट्रक की चपेट में आया छात्र एक पैर कटकर अलग…. |

शपुर. घर से स्कूल जा रहा छात्र नेशनल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गया. इस हादसे में छात्र का एक पैर कटकर अलग हो गया है.
पुलिस ने ट्रक व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. वहीं गम्भीर रूप से घायल छात्र को अम्बिकापुर रेफर किया जा रहा है. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलियाटोली तिराहे की है.
read more-
CG Crime: पति को था पत्नी पर शंका, पत्नी को जलया जिंदा, आरोपी गिरफ्तार…
दरअसल घटना लगभग 11 बजे की है, जब ढोलचुंवा गांव का छात्र अंकित राम साइकिल लेकर स्वामी आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल आ रहा था.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बालक तिराहे को पार करके अपनी दिशा में आगे बढ़ा ही रहा था कि पीछे से एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी.




