चीन तनाव – पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक 19 जून को, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भावुक ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ जारी विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. 19 जून को शाम पांच बजे सभी दलों के प्रमुख वर्चुअल बैठक के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे. विपक्ष की ओर से लगातार इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जा रही थी.
बुधवार को ट्विटर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भावुक ट्वीट करते हुवे कहा लिखा कि गलवान घाटी में सेना के जवानों ने अपना फर्ज निभाते वक्त जान दे दी, देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा.
आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच काफी दिनों से लद्दाख सीमा पर चल रहा तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. बीते दिन भारतीय सेना ने अपने एक बयान में जानकारी दी कि गलवान घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं, इनमें एक कमांडिंग अफसर भी शामिल हैं. इस झड़प में चीन को भी काफी नुकसान हुआ है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और कूटनीति के स्तर पर सुलझाने की कोशिश है.




