उत्तर प्रदेशदेश विदेश

धोखेबाज शादीशुदा प्रेमी के घर धमकी प्रेमिका, गुस्से में पत्नी हुई फरार, प्रेमिका भी बैठी वहीं धरने पर

गाजीपुर: बिरनो थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां सोमवार की रात शादीशुदा प्रेमी के घर उसकी प्रेमिका पहुचं गई। इसके बाद घटना से क्षुब्ध घर वाले घर छोड़ फरार हो गए। मिली जनकारी के मुताबिक सोमवार की रात प्रेमिका ने जब सुना कि उसके प्रेमी ने किसी और से शादी रचा ली है तो खुद ही अपने प्रेमी के घर पहुंच कर धरने पर बैठ गई।

प्रेमिका ने अपनी आपबीती अगली सुबह बिरनो पुलिस को फोन पर सुनाई। जिसके बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने प्रेमिका को थाने चलने के लिए कहा लेकिन वह प्रेमी के घर से निकलने के लिए तैयार नही हुई। थानाध्यक्ष सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि प्रेमिका और प्रेमी एक ही साथ पढ़ते है एवं दोनों का आपस में प्रेम सम्बन्ध है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामला आपसी सहमति में सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रेमिका सैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती तरांव थाना सैदपुर की रहने वाली है और मनोज कुमार ग्राम वाजिदपुर थाना बिरनो का रहने वाला है। दोनों रघुवंशी द्वारिका एजुकेशन दुर्खुशी मरदह में साथ पढ़ते थे और बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। प्रेम के दौरान प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ सात वर्षो तक शारीरिक शोषण करता रहा। 2018 के सहायक शिक्षक की नियुक्ति में प्रेमी की नौकरी लग गयी।

प्रेमिका ने बताया कि वाजिदपुर गांव निवासी मनोज राजभर से स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया। प्रेमिका द्धारा शादी की बात करने पर उसका प्रेमी बात को टालने लगा। इसी से नाराज़ हो कर वह सोमवार को प्रेमी के घर पहुंची औरवहीं रुक गई।

प्रेमिका का प्रेमी बागपत जिले में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। जबकि उसने बीते जून महीने में प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षका से भी शादी की है। जब इसका खुलासा प्रेमिका के समक्ष हुवा तो सोमवार को वो प्रेमी के घर आकर धरने पर बैठ गई। प्रेमिका का कहना है कि जबतक उसका प्रेमी उसके घर नही आएगा तब तक वह उसके घर से नही जाएगी।

Related Articles

Back to top button