चारधाम यात्रा – जब तक श्रद्धालुओं को ऊपर से यात्रा करने की अनुमति न मिल जाए तब तक वे अपनी यात्रा को आगे न बढ़ाएं – सीएम – cgtop36.com

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक श्रद्धालुओं को ऊपर से यात्रा करने की अनुमति न मिल जाए तब तक वे अपनी यात्रा को आगे न बढ़ाएं:
आपको बता दें कि चारधामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार को खोल दिए गए. हजारों भक्तों की जयकारों के बीच रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा व विधि विधान से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान करीब 20 हजार श्रद्धालु मौजूद रहे.
सुबह केदारनाथ के प्रधान पुजारी आवास से आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ बाबा केदार की डोली को मंदिर परिसर की ओर लाया गया, जिसके बाद जय बाबा केदार के उद्घोषों के बीच मंदिर के द्वार खोल दिये गए. मंदिर के कपाट खुलते ही सम्पूर्ण केदारपुरी जय बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठी.
उधर, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी गई है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि केदारनाथ में रोजाना 12 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे जबकि बद्रीनाथ में 15 हजार और गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालुओं को ही प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति होगी.
जब तक श्रद्धालुओं को ऊपर से यात्रा करने की अनुमति न मिल जाए तब तक वे अपनी यात्रा को आगे न बढ़ाएं: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




