कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के आवास सहित 7 जगहों पर CBI की रेड, – cgtop36.com

तमिलनाडु: चेन्नई में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के आवास पर पुलिस की मौजूदगी है। CBI उनके खिलाफ चल रहे मामले के सिलसिले मे उनसे पूछताछ कर रही है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने वर्तमान में चल रहे एक मामले के संबंध में कांग्रेस नेता पी चिदंबरन के बेटे कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) के कई ठिकानों (निवास और कार्यालय) पर छापेमारी की है.
उनके कार्यालय ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है. जानकारी के मुताबिक, उनके चेन्नई, दिल्ली और मुंबई समेत नौ ठिकानों पर तलाश ली जा रही है. कार्ति चिंदबरम तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस के सांसद हैं. उनके खिलाफ जो केस चल रहा है, उसी मामले में सीबीआई ने ये कार्रवाई की है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने 2010-2014 के बीच कथित विदेशी फंड को लेकर कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ताजा मामला दर्ज किया है.
कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है. इनमें से एक मामला फॉरन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से भी जुड़ा है. वह एफआईपीबी द्वारा आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये का विदेशी कोष प्राप्त करने की मंजूरी दिलाए जाने से जुड़े आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि सीबीआई ने मंगलवार सुबह छापेमारी शुरू की है, जो चेन्नई के 3, मुंबई के 3, कर्नाटक के 1, पंजाब के 1 और ओडिशा के 1 ठिकाने पर हो रही है. वहीं रिपोर्ट में सीबीआई सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि कार्ति ने कथित तौर पर साबू नाम के एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये लिए थे.
तमिलनाडु: चेन्नई में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के आवास पर पुलिस की मौजूदगी है। CBI उनके खिलाफ चल रहे मामले के सिलसिले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। pic.twitter.com/TckFhtcd9s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




