झारखण्डदेश विदेश

पुलिस लाइन में चली गोलियां, इलाके में मचा अफरा तफरी का माहोल, सिपाही की मौत

झारखण्ड। बोकारो पुलिस लाइन में जवान (सिपाही) की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील द्वीवेदी के रुप में हुई है। पुलिस लाइन के बैरक में धनबाद निवासी सशील को उसकी सर्विस राइफल की ही गोली सीने में लगी। गोली उसके दिल को छेदते हुए बाहर निकल गई। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल यह आत्महत्या है या गलती से गोली चल गई इसका पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच के बाद एसपी चंदन झा ने दो डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा है। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवान व मेजर उसे लेकर बीजी हॉस्पीटल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसपी चंदन कुमार झा, पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष शुक्ला घटनास्थल के बाद बीजीएच पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। मृत जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

Related Articles

Back to top button