देश विदेश

कोरोना संक्रमित पत्नी को लेकर 8 घंटों तक अस्पतालों का चक्कर लगाता रहा BSF का जवान

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बीएसएफ का एक जवान अपनी कोरोना संक्रमित पत्नी को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर लगाता रहा. जवान ने लोगों से रोते हुए मदद की गुहार लगाई. बता दे की इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. दरअसल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स त्रिपुरा में तैनात सीधी जिले के रहने वाले विनोद की पत्नी अचानक कोरोना वायरस की चपेट में आ गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बीएसएफ का जवान रीवा आया और फिर उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने पड़े.

READ ALSO – ब्रेकिंग न्यूज़ – कोरोना काल हुआ भयावह, 24 घंटों में 2023 की मौत, 2.95 लाख नए मामले

बता दे की परेशान बीएसएफ के जवान ने लोगों से मदद की गुहार लगाई तब जाकर जवान की पत्नी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीएसएफ जवान विनोद तिवारी का कहना है कि पत्नी के संक्रमित होने की खबर जैसे ही उन्हें लगी तो वह ड्यूटी से 4 दिनों की छुट्टी लेकर उसके इलाज के लिए घर आए हैं. जवान ने यह भी बताया कि बीमार पत्नी के इलाज की खातिर करीब 8 घंटे तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े.

READ ALSO – बेटी के सामने ही पिता ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, अवैध संबंध के शक में वारदात को दिया अंजाम

अस्पताल के डॉक्टर जवान को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजते रहे. आखिरकार एक जगह कुछ लोगों ने पूछा तो जवान ने अपनी व्यथा बताई. रोते बिलखते जवान की मिन्नत के बाद बड़ी मुश्किल से उसकी पत्नी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जवान का यह वीडियो वायरल हुआ है.

Related Articles

Back to top button