क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

बहन के लव मैरिज से नाराज था भाई, कर दी लड़के के भाई की हत्या, आरोपी और उसका साथी फरार

इंदौर। एमपी के लसुडि़या क्षेत्र के रविदास नगर में दो आरोपियों नै एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिए। युवक घर कै बाहर बैठा था, तभी उस पर हमला हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना शुक्रवार देर रात हुई। दुर्गेश सोलंकी के भाई गौरव ने कुछ दिनों पहले आरोपी कन्हैया की बहन के साथ लव मैैरेज कर लिया था। इससे कन्हैया नाराज था और दोनो परिवारों के बीच तनातनी चल रही है। दोनो परिवार एक ही बस्ती में रहते है, हालांकि दोनों परिवारों के बीच समाज के लोगों ने समझौते के प्रयास भी किए थे।

रात को खाना खाने के बाद दुर्गेश घर के बाहर बैठा था। तभी आरोपी कन्हैया अपने दोस्त करण के साथ आया और दुर्गेश के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान कन्हैया नै चाकू निकाल लिया और दुर्गेश के सीने में दो वार कर दिए।

दुर्गेश मदद के लिए चिल्लाने लगा तो परिजन भागते हुए घर के बाहर आए। इस बीच आरोपी भाग गए। परिजन दुर्गेश को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून बनने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दुर्गेश सोलंकी दलित समाज से हैै। बलाई समाज के अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि लगातार शहर मैं दलित परिवारों पर हमले हो रहे हैं। यह तीसरी घटना है। पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मकानों को तोड़ना चाहिए। दुर्गेश की शवयात्रा निकालने से पहले भी परिजनों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button