Breaking Newsदेश विदेशमध्यप्रदेश
Breaking news: एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल..

छिंदवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया। जबकि दूसरे जवान की हालत बेहद गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है, जबकि तीन जवानों की हालत स्थिर है। शहीद होने वाला जवान मध्य प्रदेश के नोनिया-करबल क्षेत्र का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के नोनिया-करबल के विक्की पहाड़े शहीद हो गए। विक्की पहाड़े उधमपुर में इलाज के दौरान शहीद हुए हैं। विक्की पहाड़े के शहीद होने के बाद जब यह खबर उनके गृहग्राम पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।




