Breaking news – जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर
हाथरस जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई वहीं जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर मरीजों का इलाज जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पांच लोगों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पूरा मामला जिले के थाना हाथरस गेट इलाके के गांव नगला सिंघी तथा नगला प्रह्लाद का है. जानकारी के मुताबिक गांव में पारंपरिक पूजा के दौरान सभी ने देसी शराब का सेवन किया था, जिसके बाद इन लोगों की तबीयत बिगड़ गई और सभी को जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने इन पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोग सिंधी समाज के बताए जा रहे हैं. सिंधी समाज के लोग अपने कुल देवता को शराब चढ़ाते हैं और उसके बाद प्रसाद के रूप में उसका सेवन करते हैं. 26 अप्रैल को इन लोगों ने अपने कुल देवता की पूजा के लिए रामहरि नाम के व्यक्ति से खरीदी थी. शराब को प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया था और बांटा गया था. शराब को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया. अगले दिन ही इन लोगों की तबीयत बिगड़ गई और पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।




