छत्तीसगढ़
चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसरो को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसरो सहित सभी देशवासियों को चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई। आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सब का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
read also- भाजपा के चुनाव और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजधानी रायपुर पहुँचे, कही ये बात
चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई।
आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सबका सिर गर्व से ऊँचा किया है।
राष्ट्र का सलाम🇮🇳 pic.twitter.com/xLsscFeciZ— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 14, 2023




