गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर… |

नर्मदापुरम। एमपी में मोहन सरकार एक्शन मोड में आ गयी है, नर्मदापुरम के जुमेराती स्थित कर्बला क्षेत्र में आज गैंगरेप के आरोपियों के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।
आरोपियों ने सोमवार मंगलवार रात को वारदात को अंजाम दिया था, युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है, वही दो की तलाश जारी है, पुलिस ने बताया कि युवती ने मंगलवार को कोतवाली थाने में शिकायत की थी,जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए दो आरोपियों के अतिक्रमण को तोड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय युवती सोमवार मंगलवार रात बुदनी स्थित एक निजी कंपनी से काम कर लौट रही थी,
read more- CG News: नई सरकार के बनते ही धान का बकाया बोनस पाकर किसानों के चेहरों में आई खुशी…
मंगलवार को युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की वह अपने साथी के साथ रात करीब 12 बजे बुदनी से कंपनी से काम करके लौट रही थी, नर्मदा ब्रिज क्रॉस करने के बाद बीटीआई रोड के पास वह रिलेशन बना रही थी, तभी वहां से गुजर रहे दो गाड़ियों पर चार आरोपियों ने जो उसके परिचित थे, युवती को ब्लैक मेल कर रहे थे,
साथ ही आरोपियों ने महिला के घर बताने की बात कही, इसी बीच युवती एवं आरोपियों के बीच विवाद भी हुआ, घटना की शिकायत युवती ने मंगलवार को कोतवाली थाने में की।




