देश विदेश

Breaking : पैसे नहीं देने पर मेडिकल की छात्रा से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक में मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल मेडिकल की इस छात्रा के साथ शहर के बाहरी इलाके ललिताद्रीपुरा में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाइक पर चामुंडा हिल्स की ओर जा रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और इस बर्बर घटना को अंजाम दिया।

बदमाशों ने शुरुआत में छात्रा और उसके दोस्त को रोक कर उनसे पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त पर हमला करना शुरू कर दिया। पीड़िता के दोस्त की पिटाई के बाद वह सब पीड़िता को क्राइम स्पॉट पर ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पीड़ता अस्पताल में भर्ती है, वहीं उसका पुरुष मित्र भी भर्ती है। शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button