कोरोना वायरस से बीजेपी नेता के पिता की हुई मौत, पंडितों ने अंतिम क्रिया करने से कर दिया इसलिए मना, फिर
मेरठ में कोरोना वायरस संक्रमण से अपने मृत पिता का अंतिम संस्कार कराने भाजपा नेता शमशान पहुंचे थे तो पंडितों ने इंकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्मशान में मौजूद सभी पंडितों ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उनके पास अपनी सुरक्षा के नाम पर मास्क तक नहीं है और वह अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहते।
मामले में पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मृत पिता के शव को प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी तरह सील करके सूरजकुंड शमशान पहुंचे स्थानीय भाजपा नेता विभांशु वशिष्ठ को वहां के पंड़ितों के विरोध का सामना करना पड़ा। जब पुलिस को श्मशान में झगड़े की सूचना मिली फिर जब पंड़ितों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पास सेनेटाइजर, मास्क और दस्ताने भी नहीं हैं. ऐसे में कोविड-19 से मरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवा कर वे स्वयं को खतरे में नहीं आना चाहते हैं।
मौके पर पंड़ितों की बात सुनने के बाद परिजनों ने खुद ही मृतक का अंतिम संस्कार संपन्न किया। पुलिस के समझाने पर पंडितों ने दूरी बनाए रखते हुए इस दौरान अंतिम संस्कार संपन्न करवाने में सहायता की.




