Politicsदेश विदेश

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघावल का बड़ा बयान, जनता के बीच जाकर कार्यों की जानकारी लेने की कही बात

राजस्थान। भर में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। देश भर में इस बार सात चरणों में मतदान होगा। देश में पहले चाहरण का मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा और 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद देश के दिग्गज नेताओं का बयान सामने आ रहा हैं।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने बयान में कहा कि, ”तारीखों का ऐलान होते ही हमने सभी को ECI का पालन करने का निर्देश दिया है। हम जनता के बीच जाएंगे और उन्हें पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराएंगे और फीडबैक भी लेंगे।

Related Articles

Back to top button