छत्तीसगढ़

भाई और भाभी के बीच आपस में हो रहे विवाद गया था सुलझाने, तब्बल से कर दी भाई की ही हत्या – cgtop36.com


बिलासपुर में होली पर्व के दिन युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। दरअसल, मरने वाला युवक अपने भाई और भाभी के बीच आपस में हो रहे विवाद हो सुलझाने गया था। तभी युवक गुस्से में आ गया और अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार तबली से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद हमलावर युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी की है।

Read Also – गरियाबंद – होली की खुशियां बदली सन्नाटे में, पति पत्नी की संदिग्ध मौत से पसरा मातम

मिली जानकारी के मुताबिक बेलगहना चौकी के ग्राम सोनसाय (नवागांव) में रहने वाला रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह (42 साल) खेती-किसानी करता है। बताया जा रहा है कि होली पर्व पर वह शराब के नशे में था। दोपहर करीब 2.30 बजे वह रंग खेल कर घर पहुंचा। इस दौरान वह खाने के नाम पर अपनी पत्नी भगवती से विवाद करने लगा।

Read Also – होली में ऐसी वीडियो शेयर हुई थी हॉट एक्ट्रेस पूनम पांडेय की, लोग हो गए थे अवाक

पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी होने पर उसका चचेरा भाई ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके (40) उनके घर पहुंच गया।बताया जा रहा है कि होली पर्व के दिन भाई-भाभी के विवाद की खबर मिलने पर ओमप्रकाश उन्हें समझाइश देने गया था। उसका कहना है कि त्योहार के दिन आपस में झगड़ा मत करो और आपस में मिलकर शांति से रहो। यह बात बड़े भाई को नागवार गुजरी और गुस्से में आकर रमेश ने धाारदार हथियार तबली निकाल लिया और चचेरे भाई ओमप्रकाश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।



Related Articles

Back to top button