देश विदेश

Big Accident – खड़े ट्रक से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 2 बच्चों सहित 5 की मौत – cgtop36.com


सड़क हादसे में मेरठ से लौट रहे युवक और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सिकन्दराबाद नगर के मोहल्ला बगिया निवासी कार सवार शाकिर पुत्र मोहम्मद मंगलवार की रात मेरठ से शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

कार आगे ही उनका 12 वर्षीय पुत्र शानिब व 10 वर्षीय उजेर बैठे थे। बताया जाता है कि रात करीब ग्यारह बजे गुलावठी रोड पर पीर बियावनी गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से भिड़ गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो बच्चे समेत एक शाकिर फस गया।

हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर तीनों को तीनो को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। दो मासूम समेत पिता की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। मृतक शाकिर के पिता मोहम्मद उमर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button