झारखण्ड

बेटी करती थी वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात, गुस्साए भाईयों और पिता ने उतारा मौत के घाट


झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने बेटी की हत्या करने के आरोप में उसके पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक 20 वर्षीय लड़की नौ और 10 फरवरी की रात से गायब है।

मामले की तफ्तीश में लड़की का फोन उसके घर से ही मिला। 13 फरवरी को एक कुएं से लड़की का शव बरामद किया गया। जांच में परिजनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। लड़की के पिता मो. मुस्तफा अहमद सहित उनके दो बेटों को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नौ फरवरी की रात में मृतका अपने पुरुष मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जो परिजनों को ठीक नहीं लगा। परिजनों ने मारपीट की, उसी क्रम में लड़की बेहोश हो गई। परिजनों को लगा कि उसकी मृत्यु हो गई है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button