inh24छत्तीसगढ़

महिला SDM से बदसलूकी की शिकायत पहुंची सीएम भुपेश तक, अफसर पर गंभीर आरोप, रेस्ट हाउस से पनपा विवाद

महिला एसडीएम ने एसडीओपी वाड्रफनगर पर गंभीर आरोप लगाये हैं। दरअसल महिला एसडीएम ने एसडीओपी पर बदनीयती का आरोप लगते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है। एसडीएम ने कलेक्टर को लिखे पत्र में एसडीओपी के खिलाफ एफआईआर कराने की अनुमति की मांग की है। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से निष्पक्ष जांच करने का आदेश आया है।

चर्चा है कि इस विवाद के तार 22 अप्रैल की घटना से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर और तत्कालीन एसडीएम ज्योति बबली बैरागी वाड्रफनगर के पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं। इस दौरान आईपीएस ऑफिसर डॉ. लाल उमेद सिंह और उनका परिवार 22 अप्रैल की दोपहर 2 बजे रेस्ट हाउस में रुकने के लिए पहुंचा। इसके बाद महिला डिप्टी कलेक्टर को सूचित करने के बाद उनका सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।

ज्योति बबली बैरागी शाम 7 बजे रेस्ट हाउस पहुंची। उन्हें उनका सामान शिफ्ट करना नागवार गुजरा और वे तैश में आ गई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने आईपीएस अफसर और उनके परिवार से बदतमीजी की। इसकी सूचना मिलने पर एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर ने एसडीओपी से भी बदतमीजी की।

इस घटना से आहत होकर एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल और आईपीएस अफसर लाल उमेद सिंह अपने परिवार के साथ पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस से निकल गये। बाद में आईपीएस और उनके परिवार को फारेस्ट डिपार्टमेंट के रेस्ट हाउस में रुकवाया गया। इस घटना की खबर जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा तक भी पहुंची। इसके बाद ज्योति बबली बैरागी को एसडीएम पद से हटा दिया गया और जिला कार्यालय में अटैच कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button