Politicsदेश विदेशबिहार

बाहुबली नेता की पत्नी ने थामा JDU का हाथ, लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

पटना। ​लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दलों में दल-बदल का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बता दें कि गैंगस्टर से बाहुबली नेता बने आनंद मोहन पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद (JDU) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में आज सोमवार को शामिल हो गईं।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब यह तय माना जा रहा है कि लवली आनंद लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी, लेकिन किस सीट से उन्हें टिकट दिया जाएगा? इसकी भी चर्चा होने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार लवली आनंद शिवहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button