ATS ने मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग के चार को किया गिरफ्तार – cgtop36.com

गुजरात ATS ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अहमदाबाद से चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया। … 2022-05-17 13:14:13
गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते(ATS) ने दाऊद इब्राहिम के चार करीबियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के मुताबिक ये चारो 1993 मुंबई धमाकों के वांटेड हैं। जिन्हें अहमदाबाद से पकड़ा गया है। ये चारो फर्जी पासपोर्ट पर अहमदाबाद आए थे। दरअसल मुंबई बम धमाकों के बाद ये सभी आरोपी विदेश भागने में कामयाब रहे थे। गुजरात एटीएस ने बताया कि इन चारो के नाम अबू बकर, यूसुफ भटाका, शोएब बाबा और सैयद कुरैशी हैं। गुजरात एटीएस ने बताया कि खुफिया इनपुट मिलने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
1993 के मुंबई बम धमाकों को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारे पर पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। इस बम धमाके में 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 गंभीर रूप से घायल हुए थे। खौफनाक तबाही के इस मंजर में 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गई थी। दाऊद के इशारे पर जिन लोगों ने इस खौफनाक काम को अंजाम दिया उन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजकर प्रशिक्षण दिया गया था। सूत्रों की मानें तो दाऊद ने अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए अरब सागर के रास्ते विस्फोटकों को मुंबई पहुंचाया था।
शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब सवा दो घंटे तक ये धमाके होते रहे। पूरी मुंबई को हिलाकर रख देने वाले इस ब्लास्ट का पहला धमाका सुबह करीब 1.30 बजे ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ के पास और आखिरी धमाका दोपहर 3.40 बजे ‘सी रॉक होटल’ में हुआ। वहीं बात अगर 2007 में पूरे हुए मुकदमे की करें तो पहले चरण में टाडा कोर्ट ने इस मामले में याकूब मेमन समेत 100 आरोपियों को दोषी ठहराया था जबकि सुनवाई के बाद 23 लोगों को बरी कर दिया था।
गुजरात ATS ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अहमदाबाद से चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया। pic.twitter.com/o95cRJObU5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




