खुशखबरी – देशी कंपनी माइक्रोमैक्स ने की जबरदस्त वापसी की तैयारी, वीडियो जारी कर कहा यह
भारतीय बाजारों में पिछड़ी देशी कंपनी माइक्रोमैक्स ने जबरदस्त वापसी की तैयारी कर ली है। माइक्रोमैक्स ने भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन्स के साथ वापसी करने की तैयारी कर ली है। 16 अक्टूबर को माइक्रोमैक्स इंडिया के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमे कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने जानकारी दी, कि कंपनी ‘In’ सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च करेगी। अब एक पब्लिकेशन के हवाले से इन फोन्स को लेकर कुछ जानकारियां सामने आईं हैं।
एक न्यूज़ एजेंसी के हवाले से खबर के मुताबिक, “माइक्रोमैक्स In” सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगा। कंपनी इन फोन्स की लॉन्चिंग 2 नवंबर को कर सकता है। जानकारी के मुताबिक माइक्रोमैक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफ़ोन्स में से एक फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और दूसरे में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इनकी कीमत 7,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।
कहा जा रहा है कि MediaTek Helio G35 प्रोसेसर वाले इस फोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही ये अपकमिंग फोन्स 2GB + 32GB और 3GB + 32GB वेरिएंट में मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5000mah की बैटरी मिलेगी। साथ ही ये स्टॉक एंड्राइड फ़ोन होगा। बता दें की माइक्रोमैक्स द्वारा जारी किये गए वीडियो में कंपनी के को-फाउंडर काफी भावुक दिखे। उन्होंने चीनी मोबाइल के भारतीय बाजार पर हुए कब्जे का भी जिक्र किया। माइक्रोमैक्स ने अपने अपकमिंग डिवाइस का नाम इंडिया के ऊपर रखा है।



