देश विदेश

अंकित बनकर रफत ने की युवती से शादी, चल गया पता तो धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव – cgtop36.com


शख्स के धर्म का खुलासा होने के बाद अब वो युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि जब युवती ने धर्म बदलने से मना किया तो उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की गई। तो वहीं, अब पीड़ित युवती ने अब अपने पति के खिलाफ बरेली के सुभाष नगर थाने में धोखाधड़ी से शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह और रफत हुसैन कादरी एक निजी बैंक की अलग-अलग ब्रांच में कार्यरत थे। पीड़िता ने बताया कि दोनों की मुलाकर मार्च महीने में हुई थी। रफत ने अपना नाम अंकित बताकर उससे दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। सितंबर में उसने मंदिर में युवती से शादी कर ली।

इसके बाद दोनों शहर के महानगर में किराये पर रहने लगे। युवती का कहना है कि कुछ समय पहले उसने रफत के मोबाइल में उसके परिवार वालों का फोटो देखा तो उसको शक हुआ। इसमें उसकी पत्नी का भी फोटो था। उसका आधार कार्ड भी उसने देखा तो सच सामने आ गया।

युवतीने इसकी शिकायत अपने पति से की कि उसने उससे झूठ क्यों बोला कि वह हिंदू है? इस पर अंकित बने रफत खान ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। फिर रफतयुवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।

पीड़ित युवती ने बताया कि रफत हुसैन कादरी उर्फ अंकित अपने हाथ मे कलावा बांधता था और रोज मंदिर भी जाता था। माथे पर तिलक भी लगाता था, इसलिए उसके मुस्लिम होने का शक ही नहीं हुआ। नतीजतन, वह उसके झांसे में आ गई। पीड़िता ने बताया कि मुझे लगा कि वो युवक हिन्दू ही है।

युवती ने बताया कि वो मनोकामना मंदिर में उसे अपने साथ ले गया और फिर उसकी मांग भर दी और ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान युवक हिंदुओं की तरह पूजा पाठ करता रहा।

पीड़ित युवती ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है कि युवक पहले से शादीशुदा था और उसने उससे अपनी शादी की बात भी छिपाई थी। युवती ने मंगलवार को इस मामले की शिकायत एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण से की है। उसके साथ करनी सेना के तमाम कार्यकर्ता भी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सुभाषनगर थाना पुलिस को जालसाज के खिलाफ एफआईआर लिखने के आदेश दिए है। एसएसपी ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया।



Related Articles

Back to top button