क्राइमदेश विदेश

भाई बनकर बहन से करता रहा दरिंदगी, जब पीड़िता की छोटी बहन ने देखा तो..

जोधपुर। शहर के कुड़ी पुलिस थाने में एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी को युवक ने धर्म बहन बना रखा था। इसकी आड़ में वह दुष्कर्म करता रहा।

छोटी बेटी ने देख लिया तब उससे भी छेड़छाड़ किए जाने के साथ धमकाया गया। पीडि़त बच्चियों का पुलिस ने मेडिकल करवा जांच आरंभ की है। आरोपी की तलाश की जा रही है
कुड़ी पुलिस के अनुसार एक पीडि़ता की मां ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। दोनों बेटियां अभी एग्जाम के लिए जोधपुर आई हुई थी। 8 अगस्त को बेटियों के धर्म भाई मंडोर निवासी युवक ने 21 साल की बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। यह सब उसकी नाबालिग बेटी ने देखा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी जब दोनों की मां को मिली तब उसने आरोपित से नाराजगी जाहिर की। मामला दर्ज करने को कहा। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकियां दी।

परेशान मां अपनी बेटियों को लेकर रविवार रात कुड़ी थाने पहुंची। सोमवार को दोनों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी संदीप नाम का शख्स बताया जाता है।


मामले में जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सुमेर ने बताया कि जून में आरोपी ने पीडि़ता को खींवसर से मंडोर बुला कर दुष्कर्म किया। इसके बाद झालामंड स्थित किराए के मकान में दुष्कर्म किया। आरोपी के धमकाने पर लड़कियां चुप रही।

Related Articles

Back to top button