आलेख – जिस तरह से देश की राजनीति चल रही है यह एक चिंता का विषय डॉ. वाघ
जिस तरह से देश की राजनीति चल रही है यह एक चिंता का विषय है । मेरे मतानुसार तो कोई भी दल उस कसौटी मे खरा ही नहीं उतर रहा है । घोषणा भी बहुत ही कंजूसी से की जाती हैं। ऐसा महसूस कराते है जैसे यह घर से दे रहे है । किसी ने कहा गरीबी हटाओ क्या इससे समस्या हल हो जाएगी अगर यह कहते कि अमीरी लाओ तब हम समस्या के निदान की तरफ बढते । फिर एक ने कहा पंद्रह लाख देंगे आज के महंगाई मे यह पंद्रह लाख होता कया है । यह कहते कि हम पंद्रह लाख के ब्याज की वयवस्था वाला धन देंगे तो कोई और बात होती। कुल मिलाकर सब लोगों ने निराश किया है । पर अब भारतीय राजनीति मे एक क्रांतिकारी नेता आया हुआ है उससे ही देश को कुछ उम्मीदे दिख रही है । पर उसने भी थोड़ा निराश कर ही दिया है । मै इस नेता कि इस बात का कायल हू कि वह अंत्येष्टि तक का इंतजाम जिसमे लकडी भी शामिल है उसकी व्यवस्था तक करके दे रहा है । पर इस आधे अधूरे काम मे भी कुछ कमी नजर आ रही है । आज एक नितांत नये दल की आवश्यकता है जिसकी रूपरेखा हम तय कर लेते है और नाम आप लोगों के इच्छानुसार ही रखेंगे। हम पूरी तरह से कोशिश करेंगे कि हम हमारे बताए हुए नेताओं के मार्ग दर्शन से ही चलेंगे। हम आपको आशवसत करते है कुछ भी हो जाए हम शांति अहिंसा का मार्ग नहीं छोडेंगे । अब मै जहां बात अधूरी छोडा था वहां से आगे आऊं पर मै उक्त नेता से भी इस आधे अधूरे काम से भी यहां के लोग नाराज है । इसके आगे हम यह वयवस्था करने की कोशिश करेंगे कि अग्नि संस्कार जैसे दूसरे भी शामिल है यह मेहनत भी हम नहीं करने देंगे। अगर लोगों को इसके लिए हमारे कार्यकर्ता की वयवस्था चाहिए वो भी मुहैया करेंगे । वहीं हमारे पार्टी के लोगों से युक्त हमारे प्रिय मतदाता जो छोड़ कर चले गये उनकी बड़ी फ्रेम हार सहित देने का प्रथम प्रयास हमारी ही पार्टी करके दिखाएगी । मै वादा करता हू कि जन्म से लेकर मृत्यु तक हम आपके साथ हर समय साये की तरह साथ रहेंगे। शायद यह वयवस्था देखकर आप भी आखिर में बोलोगे जन्म मिले दुबारा । चलो कुछ विदेश नीति पर भी बात कर ले । क्योकि किसी भी पार्टी को देश को अपने सभी नीतियों की जानकारी देनी चाहिए । हमारा मानना है कि चीन के मामले मे हम बिलकुल सीमा पार आठ नौ महीने बिलकुल सैनिकों को तैनात नहीं करेंगे यह हमारे मूल भूत सिद्धांत के ही खिलाफ है । जब भी चीन की सेना दिखे हम बस हिंदी चीनी भाई भाई के जोरदार नारों से स्वागत करेंगे। यह वयवस्था रखी जाएगी कि उनके स्वागत में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए । अगर, वो जितना अंदर आते जाए फूल मालों से स्वागत की वयवस्था सरकार की तरफ से ही रखी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पाक और बांग्लादेश है वो तो हमारे बिछुडे हुए भाई है वहां की पूरी सीमा ही खोल दी जाएगी। इतना आदर सत्कार करेंगे कि वो लोग पूरा देश ही खाली कर यही बस ले । वहीं अगर कोई आतंकवादी आता है कहीं भूल से अगर अपना असला भूल जाता है तो हम उसे देंगे जिससे उसके मिशन मे कमी ना रह जाए । हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि कोई भी दल हमारे घोषणा पत्र और कार्यक्रम के इर्द गिर्द भी नहीं दिखाई देगा। यह पहला देश होगा जहां पुलिस नहीं दिखाई देगी । सब माल हमारा के सिद्धांत पर देश चलेगा । हो सकता है कि कुछ और सुझाव आए तो स्वागत होगा । हम ऐसे रखने की वयवस्था सोच रहे है जहां कोई काम करते न दिखे पर रहने का स्तर पश्चिमी देश भी शर्मा जाए । अगर कोई लाॅकडाउन मे जिंदगी भर रहना चाहता तो भी हम है उन्हे आशवसत करते हैं। चलो आंदोलन के ही परिपेक्ष्य में आया जाये मै अपने विपक्ष के साथियों को आशवसत कर दू मै धर्म निरपेक्षता के मानने वालों मे से हू । कोई शाहीन बाग आंदोलन नहीं होगा पूरी सीमा खोलकर स्वागत करेंगे और तो और भारत हिंदुस्तान जैसे नामों को बदलकर पाबा ( पाकिस्तान बांग्लादेश ) जैसे नाम रखने पर भी विचार किया जा सकता है। आप लोगों से मै हर समय प्रेरणा लेते रहता हू । कोई भी आंदोलन नहीं होगा सभी मांग बगैर सोचें स्वीकार। कौन होगा इस दल के आसपास । अभी बहुत काम करना बाकी है जैसे जैसे विचार मुफ्त के कमी के आएंगे उस पर भी विचार जरूर किया जाएगा । सभी आशवसत रहे हमारी सफलता निश्चित है मै वादा करता हू कि मुफ्त का जो आका बनकर घूम रहा है एक दिन ऐसा आयेगा कि अपनी दुकान समेट कर ही हमारे यहां प्रवेश के लिए खडा मिलेगा ।
बस इतना ही
डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ



