देश विदेश

आलेख- अहिंसक विचार वाले हिंसक मुद्रा मे दिखने लगेंगे तो यह कोई आश्चर्य नहीं – cgtop36.com


डा.वाघ की वाल मे आज जिस पर लिख रहा हू अहिंसक विचार वाले हिंसक मुद्रा मे दिखने लगेंगे तो यह कोई आश्चर्य की बात नही होगी । यह लेख नागवार लगने लगेगा । चलिए सीधे विषय पर ही आया जाए जिस तरह का राजनीतिक माहौल है समझ से परे है । यह वही देश है जहां भारतीय जनसंघ के विचार के साथ राजनीति करने वालो को अस्पृश्य समझा जाता था । इन विचार धारा वालो को यह लोग गोडसे से जोड़ते थे । हालात यह थे की संघ के लोग जनसंघ के लिए चुनाव प्रचार मे जाते थे तो कही कही गांव तक मे घुसने नही दिया जाता था । जनसंघ के एक कार्यकर्ता ने कहा था कही कही तो पत्थर तक चल जाता था । शुरू शुरू मे जनसंघ से कोई जुडता तो उसे हेय दृष्टि से देखा जाता था । फिर भी संघ के स्वयंसेवक ने काम किया आज उसी का फल है की देश को भी उस तथाकथित तुष्टिकरण व धर्मनिरपेक्षता समझ आने लगी । गांधीवाद और राष्ट्र वाद मे लोगो ने फर्क करने लगे और फर्क समझने भी लगा ।  जिस दल को गोडसे से जोड़कर भले उसको नुकसान पहुंचाकर अपना राजनीतिक फायदा उठा लिया हो पर सत्ता के चरित्र के चलते गांधीवाद धूमिल होने लगा । वह आदर्श अहिंसा सब हाशिए मे आने लगे । मै लिखूंगा तो तकलीफ होगी फिर उस दल को देश ने क्यो सत्ता मे आशीन किया जो गोडसेवाद से प्रभावित था । मतलब साफ है लोकतंत्र मे सत्ता की कुंजी जनता के हाथ मे है अगर जनता ही इस राष्ट्रवाद पर मुहर लगा रही है तो अपने को किसी का भी उत्तराधिकारी समझो पर जनता ने तो कम से कम खारिज कर दिया । आज अपने को आत्मावलोकन करने का समय है की यह बडे बडे सिद्धांत क्यो धराशायी हो गए।  इसके मूल का कारण है वंशवाद की बेल जिसके चलते आज यह स्थिति हो गई है ।  जो दल अपने को आजादी का पुरोधा मानता था जिस दल मे दुर्भाग्य से आजादी के पहले से ही लोकमत व लोकतंत्र को हठ के चलते आत्मसमर्पण कर दिया था वहा  जो यह हो रहा है वह अपेक्षित ही था । कोई कारण नही था लोकमत से चुने हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस को इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया था । क्यो नही लोग नेताजी के साथ खडे हुए ? वही हाल आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री चुनने के समय भी हुआ।  जिस सरदार पटेल को चुना गया फिर उस जिद्द व हठ ने प्रथम प्रधानमंत्री ही बदल दिया गया ।  यह इतिहास साक्षी है । पहले अशिक्षा के चलते लोकतंत्र भेड़चाल मे तब्दील था सत्ता के आगे कुछ साल और दूकान चल गई।  पर अब समय बदल गया है लोग अब समझने लगे है । मै जब कभी बहस देखता हू तो काश्मीर से आए लोग इन राष्ट्र वादीयो को गोडसेवाद गोडसे से जोड़ते है पर स्वंय वह लोग पिछले तीस साल से हजारो काश्मीर पंडित के नरसंहार व बलात्कार मे लिप्त लोगो के लिए मुंह मे दही जमाये हुए बैठे थे तो ऐसे गांधीवाद और गांधी विचार धारा के लोगो के दोहरे मापदंड से लोग तंग आ चुके है । इनका गांधीवाद अब लोगो के हलक से नीचे नही उतर रहा है यही कारण है की लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर इन्हे अब खारिज कर रहे है । यही कारण है की नेताओ को अपनी विचार धारा से विपरीत विचार मे जाने के लिए बाध्य होना पड रहा है । यहा तो अब जाने की होड से मची हुई है । कोई भी इन गांधीवादीयो को रोक नही पा रहा है । सत्य अहिंसा रघुपति राघव राजाराम यह सबको इन लोगो ने क्यो विस्मृत कर दिया ?  वही इस दल के साथ जो हो रहा है पर सामने वाले दल मे भी वह खामोशी और बेचैनी उन लोगो की दिख नही रही है या उन्हे नजरअंदाज किया जा रहा है जिन्होने सात दशको मे दल को यहां लाकर खडा किया हुआ है । पर मान सम्मान के समय उसका हिस्सा लेने फिर लोग बडे आराम से यहा प्रवेश ले रहे है । इन्हे चिंता सतानी स्वाभाविक है कही अभी तक संघर्ष और अब कही किनारे न लग जाए।  वैसे भी संघ से जुडे लोगो को देश भक्ति और राष्ट्रवाद की ऐसी घुट्टी पिलाई जाती है की वह अपना राजनीतिक विरोध भी नही कर पाता । वही मात्र स्वंय सेवक या सामान्य कार्यकर्ता ही बनकर रह पाता है । पर दूसरे लोग सामजिक जातीय या आर्थिक संपन्नता के राजनीतिक गुणा-भाग मे आगे हो जाते है । अब इनको भी रह नये लोगो के साथ आगे राजनीति के लिए सहभागिता तो करनी ही पडेगी । वह नेता जो अपने प्रभाव से अपने पुराने दल का उद्धार नही कर पाए यहा कितना योगदान दे पाऐंगे यह भी यक्ष प्रश्न है । पर यह तय है ऐसे ही दल का भंडारा खुला रहा तो यह दल भी आने वाले दिनो मे अपने मूल चरित्र व मूल स्वभाव मे भी बने रहेंगे यह भी देखने वाली बात होगी । पर आज जो जन जागरण दिख रहा है यही कारण है की नेताओ को भी अपने पांच दशक के परिवार से बिदा लेने मे न कोई संकोच है न कोई तकलीफ। यह आने वाले दिनो मे अपने को नये कलेवर मे पा रहे है । जिनको यह कभी गोडसेवादी कहा करते थे । पाठको अब आप तय करे की कब कौन सही है था ।
बस इतना ही
डा. चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ





Related Articles

Back to top button