inh24क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 50 रुपए उधार नहीं देने पर दुकानदार पर किया तलवार से हमला, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाके में 50 रुपए उधार नहीं देने पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल झंडा चौक संजय नगर निवासी पारस परासर 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 7 बजे मोहल्ले के सैय्यद फारूख ने उसके दुकान में आकर 50 रुपए मांगा, पैसे नहीं देने पर वह चला गया।

फिर थोड़ी देर बाद वापस आकर फारूख ने पारस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसके पैर की जांघ और दाहिने हाथ में चोटे आई है। इतना ही नहीं बीच बचाव करने गए प्रार्थी के छोटे भाई हर्ष शर्मा पर भी तलवार से वार कर दिया। इससे हर्ष के दोनों हाथ में चोटे आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button