सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज क्या है कीमत
वहीं विशेषज्ञ की माने तो दुनिया भर में बढ़ती मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में वृद्धि पर यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल रिजर्व के उदासीन रुख और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट के कारण पीली धातु की कीमत में तेज वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।

Gold price today, 16 December 2021: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों (Gold-silver prices today) में आज रिकॉर्ड उछाल (Record hike) आया है।
रॉयटर्स के मुताबिक , सोने की कीमतों में तेजी आई है क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा कि यह मार्च में महामारी-युग के बॉन्ड-खरीद को समाप्त कर देगा, निवेशकों को अब अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंक बैठकों का इंतजार है।
Good Returns वेबसाइट के अनुसार आज 1 ग्राम 24 कैरेट GOLD की कीमत आज ₹4,835रुपये है, जो कल भी ₹4,791 रुपये थी। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत आज ₹48,350 रुपये है जो कल भी ₹47,910 रुपये थी। मतलब कल की तुलना में आज सोने की कीमत में उछाल आया है।
वहीं विशेषज्ञ की माने तो दुनिया भर में बढ़ती मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में वृद्धि पर यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल रिजर्व के उदासीन रुख और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट के कारण पीली धातु की कीमत में तेज वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।
अलग-अलग मेट्रो शहरों में भी आज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। दक्षिण भारत के चेन्नई शहर में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (10 ग्राम) 49,590रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 45,450 रुपये है। भारत की राजधानी DELHI में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 51,420रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का सोना 47,140 रूपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 50,100 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का भाव 47,400 रुपये है। वहीं, मायानगरी MUMBAI में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 48,350 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 47,350रुपये है।
शहर का नाम 22 कैरट (Carrat) 24 कैरट (Carrat)
दिल्ली (Delhi) ₹47,140 ₹51,420
लखनऊ (Lucknow) ₹46,000 ₹48,900
जयपुर (Jaipur) ₹47,000 ₹49,200
महाराष्ट्र (Maharashtra) ₹47,350 ₹48,350



