CG NEWS: PM मोदी की सभा से पहले पहुंचेगी SPG की टीम, सौंपा गया सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभार…

Riya Modanwal
CG NEWS: PM मोदी की सभा से पहले पहुंचेगी SPG की टीम, सौंपा गया सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभार…
CG NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित आम सभा की तैयारी युध्द स्तर पर चल रही है। पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एसपीजी की टीम आज शाम तक रायपुर पहुंच जाएगी।
CG NEWS: इधर, राज्य में वीवीआईपी सुरक्षा के प्रभारी एडीजी प्रदीप गुप्ता को राज्य सरकार की तरफ से पीएम की सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस के गुप्तचरों के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की भी सक्रियता बढ़ गई है।
READ MORE- CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 60 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी आज से हड़ताल पर…
CG NEWS: प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। पीएचक्यू ने विशेष रुप से रायपुर और इसके पड़ोसी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सूत्रों के अनुसार जिलों को लगातार अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
CG NEWS: प्रधानमंत्री मोदी करीब चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम ऐसे समय में आ रहे हैं, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा भी पीएम की सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है।
CG NEWS: PM मोदी की सभा से पहले पहुंचेगी SPG की टीम, सौंपा गया सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभार…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.




